Saturday , 25 July 2026

युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल, युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या

राजस्थान डेस्क- राजस्थान में जयपुर के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर 16 साल की नाबालिग के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और इसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकियां दीं और कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में परेशान पीड़िता ने जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैथवाड़ा थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि, एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और अश्लील वीडियो बनाए गए। उन्होंने बताया कि, आरोपी इसके बाद नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगे। जिससे परेशान होकर लड़की ने जहर खा लिया। उन्होंने कहा कि, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, देर रात तबीयत खराब होने पर परिजन पीड़िता को अलवर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More Stories:

मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने की ख़ुदकुशी
शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले 16 वर्षीय पीड़िता खेत पर काम से गई थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि, पास के ही गांव खोहरा के रहने वाले हफीज और मनीष नाम के युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाए। इसके बाद आरोपी बार-बार पीड़िता को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका बलात्कार करते रहे। इसके बाद जब पीड़िता ने उनके पास जाने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके फोटो-वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए। जिसके बाद मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ख़ुदकुशी कर ली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *