सरसों की खरीद शुरू करवाने व सरसों की खरीद के लिए लगाई गई शर्तों को हटाने के लिए धरना दे रहे किसान सभा के सदस्यों का इनेलो के जिला प्रधान सुनील लांबा ने समर्थन किया और कहा कि सरकार सरसों के एक-एक दाने की खरीद करे। वहीं किसान सभा का धरना आज अपनी मांगों को लेकर सातवें दिन भी जारी रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पत्रकारों से बात करते हुए सुनील लांबा ने भाजपा सरकार को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है उन्हें किसानों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले किसानों के बाजरे की फसल की खरीद भी नहीं की थी जिसके कारण किसानों को ओने-पोने दामों पर बेचना पड़ा और किसानों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरसों की फसल बेचने के लिए अनेक शर्तें लगा दी जिसके कारण किसान फसल को मंड़ी में बेच नहीं सकता।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
