Sunday , 26 July 2026

Rewari : पैसों से जुड़े लेनदेन में हत्या कर फेंका था युवती का शव,

गांव बिहारीपुर में शनिवार को मिले 25 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त हंसनगर कॉलोनी निवासी सविता के रूप में हुई है। सविता का जिस हालत में शव मिला था, हत्या की आशंका जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि सविता के साथ काम करने वाले कंपनी के ही एक युवक ने उसकी गला घोंटकर हत्या की और शव फेंका था। पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने भिवानी के रहने वाले अरुण व अन्य पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है गांव बिहारीपुर में शनिवार को मिले 25 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त हंसनगर कॉलोनी निवासी सविता के रूप में हुई है। सविता का जिस हालत में शव मिला था, हत्या की आशंका जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि सविता के साथ काम करने वाले कंपनी के ही एक युवक ने उसकी गला घोंटकर हत्या की और शव फेंका था। पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने भिवानी के रहने वाले अरुण व अन्य पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया सविता के पति के दोस्त नरेंद्र ने पुलिस को बताया है कि सविता का उसके पास फोन आया था। सविता ने कहा था कि वह अपनी लोकेशन भेज रही है, वह यहां तुरंत पहुंच जाएं। लोकेशन मिलने के 5 मिनट में नरेंद्र वहां पहुंच गया था। नरेंद्र के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पर सविता नहीं मिली। नरेंद्र ने फोन किया तो काफी देर बाद सविता ने फोन उठाया। सविता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। सविता बार-बार किसी अरुण का नाम ले रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *