हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में अचानक मौसम में बदलाव की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है। वहीं शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके बाद ठंड का कहर होगा। कोहरे और शीतलहर का प्रकोप की वजह से तापमान में गिरावट होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसानों को दी ये सलाह
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। किसान फिलहाल किसी फसल में सिंचाई ना करें। अपने खेत में निगरानी रखें। ज्यादा बारिश होने की स्थिति में निकासी की व्यवस्था रखें।

किसानों को अगले कुछ दिनों तक फसलों में सिंचाई और स्प्रे ना करने की सलाह दी गई है। ओलावृष्टि से जहां सरसों की फसल और हरे चारे में नुकसान हो सकता है। वहीं भारी बारिश से नीचले इलाकों में जहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, वहां गेहूं की फसल में भी नुकसान हो सकता है। जिले में चार जनवरी को मौसम बदला था। बुधवार देर रात तक जींद 17, नरवाना में 25, जुलाना में 11, सफीदों 10, पिल्लूखेड़ा छह, अलेवा 15 और उचाना में पांच एमएम बारिश हुई। वीरवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
