Monday , 27 July 2026

लड़ाई में दोस्त का साथ देना युवक को पड़ा मंहगा, जान देकर चुकाई कीमत

पानीपत में एक ऐसी हत्या का मामला सामने आया है,,,जिसमें मृतक का किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था या यू कहें कि हत्यारों ने एक बेकसूर युवक की जान ले ली,,,गल्ती इतनी थी बस अपने दोस्त की लड़ाई में साथ खड़ा था लेकिन उसे ये नहीं पता था कि केवल साथ खड़े होने की कीमत उसे अपनी जिंदगी को गवां कर चुकानी पड़गी,,, बताया जा रहा है कि हमला वर आये तो मृतक के दोस्त को पीटने थे लेकिन उन्होनें इस लड़ाई में बेकसूर मनप्रीत को पीटना शुरू कर दिया,,,और इस कदर पीटा की फिर वापिस उठ ही नहीं पाया,,,युवक की मौके पर ही मौत हो गई,,, परिवार का आरोप है हमला करने वाले करीब 40 से 50 लोग थे जिनमें महिलाएं भी शामिल थी और युवक का कोई झगड़ा भी नही था जो बेकसूर मारा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक मनप्रीत एसी मेकेनिक का काम करता था,,, देर रात अपने दोस्त सचिन के साथ बैठा था,,,बताया जा रहा है कि सचिन को पीटने आये हमलावरों ने मनप्रीत पर भी हमला कर दिया,,,मनप्रीत जान बचाकर भागा भी लेकिन सिर में युवक के इस कदर चोट लग चुकी थी कि युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया,,, सुबह सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पंहुची,,, वही मामले में हत्या  की आशंका के चलते सीआईए को भी बुलाया गया,,, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,,और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

बेकसूर मृतक युवक के हत्यारों को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है ये देकने वाली बात होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *