Monday , 2 November 2026
FOR NEWS

दलित युवक को पड़ोसियों ने बुरी तरह से पीटा

MLR कटवाने के लिए काटता रहा पुलिस से लेकर सिविल अस्पताल के चक्कर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फ़रीदाबाद:- फ़रीदाबाद की दुर्गा कलोनी इलाके में बदमाश किस्म के पड़ोसियों ने दलित शख्स को प्लास्टिक के पाइपों से बुरी तरह पीट पीट कर अधमरा कर दिया। घटना 3 फरवरी की रात की है। पीड़ित शख्स का आरोप है कि जैसे तैसे वह जान बचाकर पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन पुलिस ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की।

दरअसल युवक को पिटाई के बाद लगी इन चोटों को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते है कि बदमाशों ने उसे कितनी बेरहमी से पीटा है। गम्भीर रूप से घायल शख्स का आरोप हैं कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश किस्म के पड़ोसियों ने उसे रास्ते मे रोक कर पीट पीट कर अधमरा कर दिया। बता दें कि पड़ोसी बदमाशों के खौफ के चलते पीटते देख पीड़ित शख्स को न तो कोई पड़ोसी बचाने पहुँचा न ही बड़े भाई की हिम्मत हुई कि वह अपने छोटे भाई को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा पाए । पीड़ित शख्स का आरोप है कि बदमाशों ने उसे पीटने के बाद पुलिस कम्पलेण्ड या MLR कटवाने के लिए घर से निकलने ही नहीं दिया । जैसे तैसे करके वह उनसे बचाव करते हुए पहले संजय कलोनी पुलिस चौकी पहुँचे लेकिन पुलिस उसे पहले खुद सिविल अस्पताल जाकर MLR कटवाने के लिए कह दिया । जिसके बाद वह सिविल अस्पताल बादशाह खान पहुँचे लेकिन दोपहर के 3 बजे से लेकर उसे रात हो गई लेकिन डॉक्टर उसे इधर से उधर घूमाते रहे। जिसके बाद परेशान होकर उसे मीडिया का सहारा लेना पड़ा तब जाकर मीडिया के हस्तक्षेप के बाद उसकी देर रात एमएलआर काटी गई । पीड़ित दलित शख्स अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *