स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
समारोह के दौरान अपने संबोधन में संतोष यादव ने देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। वहीं इस अवसर पर उन्होंने देश के विकास का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संतोष यादव ने इस मौके पर उपस्थितजन को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
