
हरियाणा डेस्क:- पलवल, 12 मार्च को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास के घेराव को लेकर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा पलवल बस स्टैंड परिसर में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ अध्यक्ष विनोद शर्मा ने की। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि पिछले लंबे समय से रोडवेज कर्मचारी अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 साल पहले सांझा मोर्चा की तरफ से 33 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लेकिन बावजूद इसके सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उससे पहले सांझा मोर्चा की सरकार के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई। लेकिन बावजूद उसके आज तक उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया। जिसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में सरकार के प्रति खासा रोष व्याप्त है। उसी के विरोध स्वरूप सांझा मोर्चा की तरफ से 17 फरवरी को करनाल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें यह फैसला लिया गया कि आगामी 12 मार्च को फरीदाबाद में रोडवेज कर्मचारी हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का घेराव करेंगे। उसी को लेकर पलवल बस डिपो में एक मीटिंग का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा अगर उसके बावजूद भी सरकार अपनी कुंभकरण की नींद से नहीं जागती है। तो प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारी रोडवेज का चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदार स्वयं हरियाणा सरकार होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
