Friday , 11 September 2026

बम से उड़ाने के धमकी भरे पत्र ने उड़ाई खुफिया एजेंसियों की नींद और अंबाला पुलिस की नींद

हिंदी में लिखे दो पन्ने के धमकी भरे पत्र ने अंबाला पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इस पत्र के मिलने के बाद से सभी अलर्ट पर आ गए है। पत्र के तार पाकिस्तान से जोड़ते हुए हिंदुस्तान के अंबाला, दिल्ली, पंजाब और अयोध्या में बम से धमाके होने की जिक्र किया गया है। ज्ञात रहे कि अंबाला एफरफोर्स स्टेशन में कुछ दिन पहले ही राफेल लड़ाकू विमान की तैनाती की गई थी। पत्र लिखने वाली ने अपना नाम मोनिका बताया है और यह पत्र एयरफोर्स अधिकारियों को सामान्य डाक से मिला है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी 29  जुलाई को ही अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर फ्रांस से राफेल की पहली खेप आई है कि अब एक साधारण डाक द्वारा एयरफोर्स को उड़ाने का पत्र आ गया है ! हालांकि पुलिस की माने तो ये पत्र किसी ने शरारत कर लिखा है लेकिन फिर भी पुलिस वखुफिया एजेंसी  इसकी गहराई से जांच में जुट गई है। अंबाला में इस तरह के पत्र पहले भी कई बार आ चुके हैं। तो वहीं फिलहाल पुलिस इसे लेकर पूरी तरह से गंभीर है और हर पहलू से इसकी जांच पड़ताल कर रही है।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *