
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर DDPO के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा । और 8 मार्च को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा:- रेवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। और डीडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उन्हें लस्सी पिलाकर उनका मन खट्टा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले खाना बनाने के लिए उन्हें एक हेल्प कर दी गई थी । लेकिन अब वह भी छीन ली गई और उन्हें स्वयं खाना बनाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के पैसे भी उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं । वह अपनी जेब से सिलेंडर भरवा कर खाना पकाती है लेकिन अब ऐसा नहीं करेंगे । क्योंकि अब राशन पकाकर नहीं बल्कि कच्चा बांटने की बात पर अड़ी हुई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा अब उनका नेट रिचार्ज भी नहीं कराया जा रहा है । इसलिए वह अब ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन काम करेंगी। उन्होंने कहा है कि समय पर सैलरी भी नहीं दी जा रही है जिससे उनका घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में ललकार ते हुए कहा है कि अगर सरकार समय रहते उनकी इन मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आने वाली 8 मार्च को महिला दिवस पर वह सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
