कोलकाता:महानगर विकास प्राधिकरण शहर के दक्षिणी किनारे पर पहला तैरता बाजार खोलने की तैयारी कर रहा है. यह कदम उन विक्रेताओं के पुनर्वास के लिए उठाया जा रहा है. जो ईएम बायपास चौड़ा होने के कारण वहां से विस्थापित हो गए थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह बाजार पतौली के निकट एक जलाशय पर नौ करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा, बाजार में 114 नौकाएं होंगी जिनपर सब्जियां फल मछली मांस अनाज और चावल खाद्य तेल और चाय की बिक्री की जाएगी,बाजार चौबीसों घंटे खुला रहेग.ईएम बायपास पर स्थित बाजार को वहां से हटाने का फैसला प्राधिकरण ने तीन साल पहले लिया था, ताकि सड़क के उस हिस्से को चौड़ा किया जा सके.
श्रीनगर की डल झील पर भी इसी तरह का एक तैरता बाजार है. ऐसे बाजार बैंकाक और सिंगापुर में भी हैं. अधिकारी ने बताया कि 114 नौकाओं में से 32 खरीद ली गई हैं और अन्य इस माह के अंत तक खरीदी ली जाएंगी.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
