
हरियाणा :- बॉलीवुड स्टार संजय दत्त गुरुवार की देर रात हरियाणा के रेवाड़ी स्थित गांव किशनगढ़ बालावास पहुंचे। यहां अपने पुराने दोस्त हितेन्द्र के घर पहुंचकर उनके पिता की मौत पर दुख जताया। संजय दत्त को देखने के लिए गांव में प्रशंसकों की काफी भीड़ उमड़ी। हालांकि गांव में लोकल पुलिस के अलावा उनकी पर्सनल सिक्योरिटी भी मौजूद रही। रेवाड़ी जिले के गांव किशनगढ़ बालावास निवासी हितेन्द्र के पिता रतिराम की 10 दिन पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट से रात करीब 9 बजे के बाद फिल्म स्टार संजय दत्त रेवाड़ी के गांव किशनगढ़ पहुंचे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हितेन्द्र दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। हितेन्द्र की बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से काफी पुरानी दोस्ती है। संजय दत्त को जैसे ही उनके पिता की मौत के बारे में पता चला तो वह मुंबई से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट और फिर कार से गांव किशनगढ़ बालावास पहुंचे। संजय दत्त के गांव किशनगढ़ बालावास पहुंचने की खबर सिर्फ गांव व आसपास के एरिया के लोगों को ही पता चली। परिवार ने संजय दत्त के पहुंचने की सूचना लोकल पुलिस को दी थी।

जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच संजय दत्त गांव किशनगढ़ बालावास में अपने दोस्त हितेन्द्र के घर पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे तक उनके परिवार के बीच रहे और हितेन्द्र के पिता की मौत पर दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ उमड़ी। इसके बाद रात में ही संजय दत्त वापस दिल्ली लौट गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
