Monday , 27 July 2026

अशोक तंवर ने थामा AAP का दामन, पार्टी को मिली बड़ी मजबूती

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होने आज यानि की सोमवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हीं की मौजूदगी में आप का दामन थामा। बता दें, तंवर ने पिछले साल ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर टीएमसी का दामन थामा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक तंवर ने अब टीएमसी का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। उधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी अशोक तंवर फायदेमंद साबित हो सकते है। दरअसल, पंजाब में सरकार बनाने के बाद से केजरीवाल की पार्टी देश के अन्य राज्यों में पैर पसारने की कोशिश में जुट गई है। ऐसे में आप पड़ोसी राज्य हरियाणा में अशोक तंवर जैसे बड़े चेहरे की तलाश कर रही थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *