नरवाना, 22 अगस्त(नवल सिंह ) : नरवाना रेलवे मार्ग पर एक साथ तीन दोस्तों के शव मिलने से चारों और हड़कंप मच गया है। जैसे ही तीन युवकों की मौत की सुचना गांव पहुंची तो आस-पास के दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। शवों की पहचान गांव कन्हडी के तीन युवा छात्रों के रूप में हुई है जोकि दसवीं व ग्याहरी कक्षा के विधार्थी थे। शवों की शिनाखत हो चुकी हैं। मृतक युवकों के बारे में अब तक किसी के साथ दुश्मनी या अन्य किसी कारण से ग्रामीणों द्वारा इन्कार किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवा घर से कुरूक्षेत्र जाने के लिए निकले थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतकों का किसी से कोई लड़ाई-झगडा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक तीनों मृतक आपस में दोस्त थे। फिलहाल युवाओं की मौत को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है।
सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शवों की शिनाख्त के बाद शवों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जाँच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के अनुसार आगे की कार्यवाही परिवार वालों के ब्यानों व तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
