Saturday , 25 July 2026

इतिहास के सवालों के ऐसे जवाब, जिन्हें आप भी पढ़कर हो जाएंगे हैरान-परेशान

बिहार डेस्क- जैसा की हम सभी जामते है कि, कोरोना के बाद अब राज्य सरकारें बच्चों की परीक्षाओं के बारे में सोच रहे हैं, जिसके चलते कई राज्य सरकारो ने परीक्षाएं करवाना शुरु भी कर दिया है, इसी दौरान बिहार में 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन, इसी बीच पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यहां परीक्षा के दौरान एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में कुछ ऐसा लिखा जिसको पढ़कर हर कोई हैरान है। इस छात्र ने उत्तर पुस्तिका में अपने पिता का नाम सनी देओल और मां का नाम प्रियंका चोपड़ा लिखा है। इतना ही नहीं बल्कि कॉपी में जो उसने सवालों के जवाब लिखे हैं उनको पढ़कर किसी को भी चक्कर आ सकते हैं। इस छात्र की कॉपी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

Read More Stories:

परीक्षा के दौरान एक सवाल के झवाब में लिखा कुछ ऐसा

परीक्षा के दौरान एक सवाल पूछा गया था कि, आप पुरातत्व से क्या समझते हैं? वहीं, इसके जवाब में छात्र ने लिखा कि “यह मेरे मास्टर ने नहीं पढ़ाया है, मैं पुरातत्व से कुछ नहीं समझता हूं।”

दूसरा सवाल ये पूछा गया कि अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त कर दिया? इसका जवाब छात्र ने अजीब तरीके से दिया। छात्र ने लिखा कि ‘अकबर की गर्लफ्रेंड का नाम रजिया था. रजिया से अकबर बहुत प्यार करता था। इसलिए रजिया के कहने पर अकबर ने जजिया कर हटा दिया।’

तीसरा सवाल ये था कि मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार का वर्णन कीजिए। इस पर छात्र ने लिखा कि ‘मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार में राजा की पत्नी छबक-छबक कर नहाती थी, कपड़ा फिराती थी।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *