फतेहाबाद, 9 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): जन्म प्रमाण पत्र की फाइल पास करने की एवज में 300 रुपये घूस मांगने वाले SDM ऑफिस के क्लर्क को डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने चार्जशीट कर दिया है। डीसी हरदीप सिंह ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स और शिकायतकर्ता युवक की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी को चार्जशीट करते हुए कर्मचारी से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। डीसी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आगामी कार्यवाही SDM कार्यालय करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि कुछ दिन पहले आरोपी कर्मचारी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें जन्म प्रमाण पत्र की फाइल पास करने की एवज में SDM ऑफिस का आरोपी कर्मचारी 300 रुपये घूस की मांग करता दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद फतेहाबाद दौरे पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी आरोपी कर्मचारी को वीडियो के आधार पर तुरंत सस्पेंड करने के बात कही थी। इस मामले में अब डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने कार्रवाई करते हुए SDM ऑफिस के क्लर्क सुनील बेनीवाल को चार्जशीट कर दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
