Sunday , 13 September 2026

पार्टी चाहे तो मुझे बाहर कर दे, अगला विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी

चंडीगढ,25मई। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को अब भाजपा के अनुशासन की परवाह नहीं है। यहां शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि भाजपा चाहे तो उन्हें पार्टी से बाहर कर दे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का आगामी चुनाव लडने के लिए वे तैयारी कर रहे है। अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है। सैनी जाट आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार से नाराज है। उन्होंने शुक्रवार को भी नाराजगी प्रकट की। सैनी ने कहा कि गजब किया जा रहा है और सामाजिक न्याय को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 52 प्रतिशत पिछडों को 10 फीसदी आरक्षण दिया गया है और 10 फीसदी आबादी वालों को पचास फीसदी आरक्षण दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने उन लोगों को आरक्षण दिया है जिन्होंने फरवरी 2016 में आग लगाई थी। सवालों के जवाब में सैनी ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के तो फिर सत्ता में लौटने की उम्मीद की जा सकती है लेकिन हरियाणा में तो उनकी पार्टी चुनाव लडेगी। उन्होंने कहा कि नब्बे फीसदी पिछडों ने पिछले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को वोट दिए थे और उन्हें ही सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा।

 

सैनी ने कांग्रेस पर भी प्रहार किएं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के सत्तर साल में कांग्रेस को पचपन साल सत्ता में रहने का मौका मिला लेकिन फिर भी देश पिछडों की कतार में खडा है। कारण यह है कि कांग्रेस में देश के बजाय नेहरू परिवार की चिंता की जाती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *