Friday , 30 October 2026

राहुल-प्रियंका का सवाल- मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?

नेशनल डेस्क: बीते दिन पीएम मोदी के खिलाफ जिस पोस्टर को लेकर गिरफ्तारियां हुई, आज उसी पोस्टर को अपने ट्वीटर वॉल पर लगाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वैक्‍सीन को लेकर सवाल पूछते हुए पोस्‍टर लगाए गए थे। इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब उसी पोस्‍टर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। पोस्‍टर पर लिखा गया था कि मोदी जी हमारे बच्‍चों की वैक्‍सीन विदेश क्‍यों भेज दी। इस बैनर को ट्वीट कते हुए राहुल गांधी ने कैप्‍शन लिखा- मुझे भी गिरफ्तार करो। वहीं प्रियंका गांधी ने इस बैनर को अपनी प्रोफाइल फोटो बना ली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर सरकार से पूछा है कि बच्चों की वैक्सीन को विदेश क्यों भेज दिया. अब हमें भी गिरफ्तार करो मोदी जी। बता दें, दिल्ली पुलिस बीते दिनों ने पीएम पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस पोस्टर में लिखा था, मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?. ये पोस्टर शाहदरा, रोहिणी, रिठाला, द्वारका समेत दिल्ली के कई और इलाकों में लगाए गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *