चंडीगढ़,15 जून : अभी आप जो वीडियो देख रहे है। इस वीडियो में लोग एक शख्स की पिटाई करते नजर आ रहे है। जिस शख्स की पिटाई हो रही है ये वो है जिसकी कैब में हो सकता है की आप में से कोई कभी बैठा हो। जी हाँ मार खाने वाला ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि कैब ड्राइवर है। इस खबर के माध्यम से हम उन लोगों को सावधान करना चाहते है जो आने जाने के लिए कैब की बुकिंग करवाते है अपने फोन से। अपने फ़ोन से कैब बुक करवाने पर एक बात का ध्यान जरूर रखें। कहीं कोई कैब ड्राइवर महिला या पुरुष बन कर आपको परेशान तो नहीं कर रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ डड्डूमाजरा में देखने को मिला। हुआ यूँ एक लड़की ने कैब बुक करवाई तो उसका नंबर ड्राइवर ने नोट कर लिया और फिर महिला बनकर उसे फ़ोन पर मेसेज भेजना शुरू कर दिया और काफी दिनों तक ये सिलसिला चलता रहा। आज किसी तरह लड़की ने ड्राइवर को बुलाया और मौका पाते ही लड़की के परिजनों से उसे घेर लिया और उसकी खुब धुनाई की।
वही उबर चालक ने अपनी पहचान मोहाली निवासी जसवीर सिंह बताई है। उसका कहना है कि उससे गलती हो गई।
थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बताया कि एक महिला ने कैब चालक के खिलाफ शिकायत दी है । उसे पकड़ लिया गया है। जो भी बनती करवाई होगी उस अमल में लाया जाएगा।
इस खबर के जरिए हम आपको सचेत करना चाहते हैं कि जब भी आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किसी भी बुकिंग के लिए करे तो ये बात हमेशा जहन में रखे कही कोई आपको बेवकूफ तो नहीं बना रहा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
