Saturday , 25 July 2026

PM मोदी का ऐलान- 16 जनवरी को मनाया जाएगा ‘नेशनल स्टार्टअप डे’

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किय़ा ,है। पीएम ने कहा कि, अब हर साल 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि, स्टार्ट-अप्स का ये कल्चर देश के दूर-दराज तक पहुंचे, इसके लिए 16 जनवरी को अब नेशनल स्टार्ट अप डे के रूप में मनाने का फैसला किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम मोदी ने कहा, ‘ देश के उन सभी स्टार्ट-अप्स को, सभी इनोवेटिव युवाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जो स्टार्ट-अप्स की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं। आगे कहा कि, साल 2013-14 में जहां सिर्फ 4 हजार कॉपीराइट्स ग्रांट किए गए थे, पिछले साल इनकी संख्या बढ़कर 16 हजार के भी पार हो गई।

सिर्फ लोकल नहीं ग्लोबल बनें

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के स्टार्ट-अप्स खुद को आसानी से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए आप अपने सपनों को सिर्फ लोकल न रखें, बल्कि ग्लोबल बनाएं. इस मंत्र को याद रखिए- भारत के लिए इनोवेट कीजिए, भारत से इनोवेट करें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *