अंबाला – कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आरएसएस में एक भी महिला क्यों नही है ? का सवाल क्या उठाया कि पूरी भाजपा में तूफान खड़ा हो गया जिसके बाद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी महिलाओं को हाफ पैंट में देखना चाहते है, इसलिए आरएसएस के बारे में ऐसी बात करते है। विज ने कहा आरएसएस में महिला विंग अलग है जिसमे 5 लाख महिला सदस्य हैं। राहुल गांधी के बेटा बचाव वाले बयान पर विज ने तंज कसते कहा कि उन्हें बेटियों से क्या लेना, वो अपने जीजा के हितों को देखता है जबकि भाजपा का “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” अभियान कामयाब रहा है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
