Monday , 27 July 2026

राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली में कुर्सियां रही खली: अनिल विज

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली “जनाक्रोश रैली” के बाद भाजपा ने इस पर चुटकी लेते हुए रैली को फ्लॉप करार दिया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रैली को फ्लॉप बताया और कहा कि राहुल गाँधी को आक्रोश इस बात का है कि उनकी रहनुमाई में उनकी पार्टी देश के 21 प्रदेशों में चुनाव हार चुकी है। अनिल विज ने कहा कि रैली में कुर्सियां खाली रहीं और इस बात की खुन्नस पत्रकारों पर भी निकाली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी के कोसली में आयोजित एक जनसभा में इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में इनैलो की सरकार आने पर गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में 5 लाख रुपयों शगुन राशि कन्यादान के रूप में देने का ऐलान किया था। जिसे विज ने हास्यपद बताते हुए कहा कि वो 5 लाख कह दें चाहे 5 करोड़ कह दें क्योंकि उनकी सरकार तो अब आनी नहीं है। भाजपा में सांसद राजकुमार सैनी पर किसी भी तरह का बयान देने से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बचते हुए दिखाई दिये। आम आदमी पार्टी से कोई परहेज न होने की बात कहकर राजकुमार सैनी ने सियासी हलकों में बहस छेड़ दी है। इस पर विज ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी और इतना कहा कि राजकुमार सैनी के बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *