Friday , 11 September 2026

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर हरियाणा होगा आकर्षण का केंद्र, गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा होंगे शामिल

नेशनल डेस्क- देश की आजादी का 75वें साल को ‘अमृत महोत्सव’  में मनाया जा रहा है जिसके तहत 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार हरियाणा की विशेष झांकी भी शामिल होगी। राज्य के 10 ओलंपियन इस झांकी का हिस्सा होंगे। टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद तस्वीर इसका मुख्य आकर्षण होगी। जानकारी के अनुसार, इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। आज दिल्ली में झांकी का अधिकारिक तौर पर परिचय कराया जाएगा। यह झांकी सूचना एवं जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई है। नीरज चोपड़ा के साथ ही हरियाणा के 10 ओलंपियन झांकी में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

480 कलाकार अपने विविध नृत्य  की छटा बिखरने को तैयार
गणतंत्र दिवस परेड में ‘वंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता’ की विजेता 480 कलाकार अपने विविध नृत्य और भाव-भंगिमाओं की छटा बिखरने को तैयार हैं। विजेता कलाकारों द्वारा राजपथ और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भव्य प्रदर्शन के लिए पूरे उत्साह से इसका पूर्व अभ्यास किया जा रहा हैं। चार निपुण नृत्य निर्देशक इन विजेताओं को प्रशक्षिति कर रहे हैं। इनमें श्रीमती मैत्रैयी पहाड़ी, श्रीमती तेजस्विनी साठे और संतोष नायर के साथ कथक नृत्यांगना श्रीमती रानी खानम शामिल हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये सभी अलग-अलग राज्यों से आई 36 टीमों को प्रशक्षिण दे रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय ने एक चार स्तरीय वंदे भारतम- नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के जरिए 480 कलाकारों का चयन किया है।

Read More Stories:

‘लाइव स्ट्रीमिंग’ के जरिए प्रोत्साहित
कोविड-19 महामारी के कारण इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वालों की सामान्य संख्या में 70 से 80 फीसदी की कमी की जाएगी और केवल 5,000 से 8,000 लोगों को ही इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। पिछले साल गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में करीब 25,000 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी। वहीं इस बार भी लोगों को यह परेड टीवी और ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ के जरिए देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *