Sunday , 26 July 2026

राष्ट्पति द्वारा गोद लिए गए गांवों का पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया दौरा

सोहना , 8 सितम्बर(सतीश कुमार राघव): पूर्व राष्ट्पति प्रणव मुखर्जी द्वारा सोहना क्षेत्र में गोद लिए गांव दोहला,हरचन्दपुर व अलीपुर गाँव में प्रणव मुखर्जी फाउंडेशन की टीम के साथ पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए शुरू की गई योजनाओं व लघु उद्योगों का जायजा लिया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
बता दें दो साल पहले पूर्व राष्ट्पति प्रणव मुखर्जी ने गुरुग्राम जिला के पाँच गांवों को गोद लिया गया था। इन गांवों को स्मार्ट गांव बनाने के लिए यहाँ के युवाओं को  रोजगार मुहैया कराने हेतु लघु उद्योग लगाने के कवायद शुरू की गई थी। इन उद्योगों में अचार बनाना,बेकरी का समान बनाना,आटा चक्की लगाना आदि  मुख्य रूप से शामिल थे।
इतना ही नहीं  ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई करने जैसे सेंटर खोले गए थे। इसके अलावा गांववासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिल सके उसके लिए गांवों ई क्लिनिक खोले गए थे। गांव दोहला में एक बारहवीं कक्षा तक का विद्यालय की आधार शिला भी पूर्व राष्ट्पति द्वारा रखी गई थी। जिसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इस इमारत में प्रयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री को यहीं पर बनाया तैयार किया जा रहा है। स्कूल की इस इमारत को एक नई टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया जा रहा है, जिसका अवलोकन  भी पंजाब सरकार के अधिकारियों ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *