Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्कूल फंक्शन में सबसे ज्यादा मजा बच्चों को आता है। यहां एक तरफ जहां बच्चों का टैलेंट देखने को मिलता है तो वहीं काफी गेम्स भी खिलाए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं जब बच्चों की हंसी छूंट जाती है। जैसे प्ले में डॉयलॉग्स भूल जाना, डांस करते-करते स्टेप्स से भटक जाना। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोट-पोट हो गया।
एक स्कूल ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा ड्रामे के लिए स्टेज पर खड़ा है। 14 सेकंड के इस वीडियो में एक सीन ऐसा है जिसे देख आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। पर्दा उठते ही लोग बच्चे को भगवान राम के अवतार में देखते हैं। लेकिन उसके तुरंत बाद पीछे से एक शेर आ रहा था। जैसे ही बच्चे ने पीछे देखा तो बिना कुछ सोचे समझे उसने स्टेज के बाहर दौड़ लगा दी। देख रहे लोग भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
