Saturday , 25 July 2026

रामनिवास ने मंडियों का दौरा कर लिया जायजा

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने आज अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर अनाज मंडियों का दौरा करके धान खरीद कार्य का जायजा लिया। उन्होंने खरीद कार्य के बारे में खरीद एंजैंसियों के अधिकारियों के साथ-साथ मंडी में उपस्थित किसानों और आढतियों से भी बातचीत की। रामनिवास ने  इस दौरान बताया कि प्रदेश की किसी भी मंडी में धान के खरीद कार्य को लेकर किसानों और आढतियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। प्रदेश भर में बिना किसी समस्या के खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होने बताया कि वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं और सभी जगह आढतियो व किसानों ने खरीद कार्य पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने अम्बाला शहर और छावनी अनाज मंडी में धान की तुलाई, नमी और उठान संबधी सभी पहलूओं की जांच की और चल रहे खरीद कार्य पर संतोष जाहिर किया। अम्बाला शहर अनाज मंडी में राईस सैलर मालिकों ने भारतीय खाद्य निगम  के गोदामों में चावल के भण्डारण के लिए समय से स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे एफसीआई के अधिकारियों को निर्देश देकर गोदामों में स्थान की व्यवस्था करवाएं। इसी प्रकार मिल मालिकों ने गोदामों में सम्बन्धित क्षेत्र के राईस मिलों की लिंकेज करवाने की मांग भी रखी और अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *