Tuesday , 27 October 2026

कैलाश चंद्र शर्मा होंगे हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद के नए चेयरमैन, मनोहर सरकार ने दी हरी झंडी

हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद को एक बार फिर सक्रिय कर दिया गया है। परिषद के चेयरमैन पद पर कैलाश चंद्र शर्मा की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निवर्तमान चेयरमैन प्रो. बीके कुठियाला के विवादों में आने के कारण हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद में यह पद काफी लंबे समय से खाली पड़ा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई चयन समिति की बैठक में कैलाश चंद्र शर्मा को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद का नया चेयरमैन बनाने पर सहमति हुई है।

हरियाणा निवास में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा विधानसभा स्पीकर डा. ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में हुई चयन समिति की बैठक में परिषद के वाइस चेयरमैन कैलाश चंद्र शर्मा को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी देने पर सहमति बनाई गई।

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से परिषद के चेयरमैन पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों में से छंटनी करने के बाद 20 नामों का बंद लिफाफा कमेटी के सामने रखा गया था। अलग-अलग नामों पर चर्चा करने के बाद कमेटी ने केसी शर्मा के नाम पर मुहर लगाई।

+

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *