Saturday , 25 July 2026

राजकुमार सैनी ने किया अशोक तंवर की साईकिल यात्रा पर जुबानी हमला

रतिया, 24 अगस्त: लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार सैनी देर रात रतिया पहुंचे जहाँ उन्होंने नुकड़ जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तँवर की साइकिल यात्रा पर तंज कसा तो वहीं दूसरी ओर इनेलो बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा राजनीति में अच्छे लोगों की जरूरत है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद राजकुमार सैनी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा अशोक तँवर की साईकल यात्रा के दौरान रोड जाम के कारण एम्बुलेंस में हुई नवजात शिशु की मौत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पहले तो साईकिल यात्रा पर तंज कसा और इसे ड्रामेबाजी करार किया। उसके पश्चात् राजकुमार सैनी ने नवजात शिशु की मौत पर कड़ी कार्रवाई व 20 लाख रु जुर्माने की बात भी कही।

वहीं इस दौरान सांसद राजकुमार सैनी ने इनेलो बसपा गठबंधन पर चुटकी भी ली और कहा कि इन पार्टीयो का रिश्ता साँप नेवले जैसा है मगर मजबूरी में गठबंधन हो गया जो ज्यादा लम्बा नही चलेगा।

बात दे इस दौरान सांसद राजकुमार सैनी ने रतिया में देर रात नुकड़ जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस व इनेलो पर कई राजनीतिक हमले किये।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *