Saturday , 25 July 2026

अंबाला: युवक के साथ मारपीट के बाद किडनैप करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे हुई गिरफ्तारी

हरियाणा डेस्क: अंबाला की साहा की पुलिस ने दो आरोपियों के काले कारनामों को उजागर कर उन्हें गिरफ्तार किया है। साहा की पुलिस ने दो आरोपियों को एक किडनैपिंग के मामले में गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल ये पूरा मामला 2 दिन पहले का बताया जा रहा है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक इन दोन आरोपी युवकों ने साहा के बस स्टैंड पर एक युवक के साथ मारपीट की और उसे अगवा कर लिया था। पुलिस की टीम ने उसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और नजदीक के गांव में भी जा कर जानकारी जुटाई।

आरोपी युवक सढौरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। फिल्हाल पुलिस की टीम ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और इनका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया। ताकि किडनैपिंग के मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *