Wednesday , 9 September 2026
योग दिवस 2025: कुरुक्षेत्र से सीएम नायब सिंह सैनी ने की ऐतिहासिक घोषणाएं

योग दिवस 2025: कुरुक्षेत्र से सीएम नायब सिंह सैनी ने की ऐतिहासिक घोषणाएं, हरियाणा बना “योग युक्त – स्वस्थ युक्त”

कुरुक्षेत्र, 21 जून 2025 – हरियाणा ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनांदोलन की शक्ल दे दी है। गीता भूमि कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जहां 1 लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक योग कर विश्व को शांति, स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश दिया, वहीं प्रदेशभर में 20 लाख से अधिक लोगों ने योग कर इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस भव्य आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, योग गुरु स्वामी रामदेव, आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और सांसद नवीन जिंदल जैसे कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश विशाखापट्टनम से लाइव प्रसारण के जरिए पूरे प्रदेश में प्रसारित हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस ऐतिहासिक मौके पर कई अहम घोषणाएं कीं, जो हरियाणा में योग क्रांति का नया अध्याय रचने जा रही हैं:

  • योग लेखक प्रोत्साहन योजना – प्रदेश के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत होगी। हर वर्ष श्रेष्ठ योग लेखकों को सम्मानित किया जाएगा।
  • 100 नई योग एवं व्यायामशालाएं – चालू वित्त वर्ष में 100 नई व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। अब तक प्रदेश में 883 योगशालाएं पहले ही स्थापित हो चुकी हैं।
  • श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र – कुरुक्षेत्र स्थित विश्वविद्यालय में विशाल ध्यान हॉल का निर्माण किया जाएगा।
  • क्रेडिट आधारित मूल्यांकन प्रणाली – सभी सरकारी स्कूलों में योग प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा।
  • योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा – प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में एक समान योग पाठ्यक्रम लागू होगा।
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को मिलेगा आयुष में स्थान – इन विषयों के चिकित्सकों को राजकीय पंजीकरण के साथ मान्यता दी जाएगी।
  • योग को खेल के रूप में बढ़ावा – अनुभवी कोचों की नियुक्ति कर योगासन को खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाया जाएगा। खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती भी जल्द होगी।
  • सरकारी कार्यालयों में ‘5 मिनट योगा ब्रेक’ – कर्मचारियों की मानसिक सेहत और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए यह अनूठी पहल की गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *