Sunday , 26 July 2026

युवती से परेशान हो विवाहिता ने उठाया खुदकुशी का कदम, खुद को लगाई आग

करनाल के ज्योति नगर में एक विवाहिता महिला ने अपने आप को मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। आनन फानन में कुछ लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ डॉ ने इलाज के दौरान उसकी हालत को काफी गंम्भीर बताते हुए महिला को PGI रेफर करने की बात कही है।
पीड़ित महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी  कुछ महीनों पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वहां पर उसके साथ काम करने वाली युवती उसे  अकसर परेशान किया करती थी। जिस कारण महिला ने वहां से नौकरी छोड़ दी। बावजूद इसके उक्त युवती ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा और उसे परेशान  करती रही। हद तो तब हो गई जब उस लड़की ने कहीं से महिला के घर का नंबर लेकर उनको फोन किया कि महिला के किसी के साथ अवैध संबंध है। इस बारे में जब  महिला को पता चला, तो वह तनाव में आ गई और स्कूटी लेकर चली गई।  महिला के पति को फोन पर इस घटना की सुचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही को अमल में लेते हुए अस्पताल में मजिस्ट्रेट द्वारा पीड़ित महिला के ब्यान दर्ज करवाए।  पुलिस के मुताबिक जैसे ही ब्यान  की कापी पुलिस के पास आएगी तो उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही  की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *