जालंधर के अमन नगर में उस समय गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जब एक सैलून में काम करते युवक पर तेजधार हथियारों से लैस होकर आए लोगों ने हमला कर दिया।इस हमले में जसवीर सिंह उर्फ गोपी पुत्र रणजीत सिंह निवासी रेरू गांव गंभीर रूप में घायल हो गया। उसको इलाज के लिए तुरंत पास के प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है घटना रविवार दोपहर की है जब जसवीर सिंह नामक युवक सैलून में काम रहा था। कार में सवार होकर आए 4-5 नौजवानों ने सैलून दाखिल होकर उस पर तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान जसवीर सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उक्त सारी घटना सैलून में लगे सी. सी. टी. वी. कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ बताया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
