Sunday , 13 September 2026

शौचालय की टंकी में गिरने से इतने लोगों की मौत,बच्चे की हालत गम्भीर

ब्यूरो रिपेर्टबिहार के पूर्वी चंपारण कुम्हारटोली में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शौचालय की टंकी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरअसल, गुरुवार को नव निर्मित शौचालय की टंकी में पड़ोसी 6 वर्षीय पोता गिर गया। टंकी में करीब डेढ़ से दो फीट पानी जमा था। घटना के बाद उसका बड़ा भाई उसे बचाने के लिए अंदर घुसा। उसे नहीं निकलता देख एक-एक कर तीन अन्य लोग भी घुस गए। फिर जब एक भी व्यक्ति बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने अब किसी को अंदर जाने से रोक दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव में मातमी सन्नाटा
इस दौरान मृतक अमित के बड़े भाई नीरज समेत दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि बच्चे समेत 3 लोगों की सांस चल रही थी। इसे देख कर स्थानीय लोग चारों को लेकर कोटवा एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद दो लोगों को लेकर परिजन मोतिहारी के एक निजी अस्पताल पहुंचे।

Read More Stories:


जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय राजू पंडित, 36 वर्षीय बिगु साह, 22 वर्षीय राहुल कुमार तथा 14 वर्षीय नीरज कुमार शामिल हैं। इस हादसे के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में ले लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *