गुरुग्राम, 26 जून(सतीश): साइबरसिटी गुरुग्राम के सेक्टर-9 ए थाना में शादी का झांसा देकर रेप करने का एक मामला सामने आया है। गुरुग्राम के भवानी एंक्लेव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आऱोप लगाया है कि 2012 में उसकी शादी अलीगढ़ जिले में हुई थी। 2017 में पति पत्नी के बीच आपसी संबंध खराब होने की वजह से तलाक हो गया और पीड़िता अपने दो साल के बच्चे के साथ गुरुग्राम रहने लगी। पीड़िता का आऱोप है कि तलाक के बाद उसके पति के मौसेरे भाई अनुभव ने उसे शादी का झूठा झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक आऱोपी ने करीब 9 महीने तक पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर एक दिन बहन की शादी का हवाला देकर अपने गांव चला गया। इस दौरान पीड़िता दो महीने की गर्भवती भी हो गई। पीड़िता ने जब आरोपी अनुभव को शादी के लिए कहा तो आऱोपी मारपीट करने लगा औऱ जान से मारने की धमकी देने लगा….पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आऱोपी अनुभव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है….हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफअतार नहीं कर पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा में बढ़ते महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार नित नए ब्लू प्रिंट बना रही है। लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध खासकर नाबालिग बच्चीयों के साथ हो रही वारदातों पर अंकुश नही लग पा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
