5 May 2019 : यमुनानगर के तेजली में भाजपा के चुनावी कार्यक्रम के लिए लगाए गए टैंट तेज हवा के चलते जगह जगह से फट गए। बता दें भाजपा के इस चुनावी कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यानि कि अमित शाह भाग लेने वाले हैं। अमित शाह के कार्यक्रम में पहुँचने से पहले तेज हवा के कारण टैंट कई जगह से फट गया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के लिए की गई तैयारियों पर काफी हद तक पानी फिर गया। फिलहाल टैंटों को फिर से लगाया जा रहा है। इन दिखाई जा रही तस्वीरों में भाजपा के चुनावी कार्यक्रम के लिए लगाए गए टैंटों की हालत आप खुद देख सकते हैं जिन्हें फिलहाल दोबारा से ठीक किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
