लगभग 12 दिन पहले गांव जनौली से एक युवक का कार में अपहरण कर उसके साथ मारपीट व लूटपाट का मामल सामने आया था। तो वहीं अब घटना के लगभग 12 दिन बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा है। बघौला पुलिस चैकी की टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर गहनता से पूछताछ कर रही है। इसके लिए आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हालांकि अभी भी घटना 7 से 8 आरोपी फरार हैं। बघौला चैकी इंचार्ज इमरोज की माने तो उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पांच आरोपी हुडा सैक्टर-2 के समीप मौजूद थे, जो कि कहीं बाहर जाने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और पांचो आरोपियों को काबू कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बंता दें बीती 29 जुलाई को गांव जनौली के सरकारी स्कूल के समीप धर्मेंद्र नाम के युवक को आरोपियों ने अगवा कर लिया था। उसे पलवल होते हुए मिंडकोला, महेशपुर, अहरवां ले गए जहां उसके साथ लाठी-डंडा से मारपीट की थी और गन प्वाईंट पर उससे 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। फिलहाल पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
