Sunday , 13 September 2026

CM केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए किया ये ऐलान

दिल्ली में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। CM केजरीवाल ने घोषणा की है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। इससे बच्चों पढ़ाई और परिवार की जरूरत के सामान खरीदे जा सकेंगे।
सरकार ने बाढ़ और जलभराव की गंभीरता के मद्देनजर कहा है कि यमुना किनारे के इलाकों में दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित स्कूल 17-18 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यमुना के किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का पूरा घरेलू सामान बह गया। बाढ़ प्रभावित हर परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर प्रति परिवार दस हजार रुपये दिए जाएंगे। विशेष शिविर लगाए जाएंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा, यह उन लोगों के लिए आयोजित किया गया है जिनके आधार कार्ड आदि कागजात बह गए हैं। जिन बच्चों के कपड़े और किताबें बह गईं, उन्हें स्कूलों की ओर से ये चीजें दी जाएंगी।

इसके अलावा रेलवे ने यमुना नदी के ऊपर बने लोहा पुल के बारे में बयान जारी किया। उत्तर रेलवे ने कहा, जलस्तर घटने और हालात में सुधार के बाद दिल्ली के पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) पर रेल यातायात 20 किमी प्रति घंटे की गति प्रतिबंध के साथ आज सुबह 11 बजे बहाल कर दिया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *