भारत ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप के बाद संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके तहत भारतीय वायुसेना ने यांगून में राहत सामग्री भेजी है। यह भारत द्वारा किए गए कई मानवीय ऑपरेशनों में से एक है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत ने पहले भी विभिन्न देशों में प्राकृतिक आपदाओं और संकटों के दौरान मदद की है। 2023 में तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद ‘ऑपरेशन दोस्त’ शुरू किया गया था, जिसमें बचाव दल और राहत सामग्री भेजी गई थी। वहीं, उसी साल ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान में जंग के दौरान फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान ‘वैक्सीनेशन मैत्री’ अभियान के तहत भारत ने 95 देशों को लगभग 66 मिलियन खुराकें भेजी थीं। 2015 में नेपाल में भूकंप के बाद ‘ऑपरेशन मैत्री’ के तहत भारतीय सेना ने राहत कार्य शुरू किया और हजारों भारतीयों को नेपाल से बाहर निकाला।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
