Friday , 11 September 2026

नशे में धुत इंस्पेक्टर ने बीच सड़क जमकर किया हंगामा

गुरुग्राम, 31 जुलाई(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम में एक इंस्पेक्टर ने नशे में जमकर हंगामा मचाया और पूरे रोड को जाम कर दिया। यही नही जनाब ने बीच रोड पर जमकर डांस भी किया। मामला रविवार देर रात करीब 1 बजे का है जब गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के सामने रोड़ से अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से गुजर रहे हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर तरुण दहिया ने अपनी गाड़ी बीच सड़क रोक दी और फिर गाड़ी की सभी खिड़कियां खोलकर तेज़ गाना बजाते हुए अपने दोस्त के साथ बीच सड़क ही नाचने लगे । बीच सड़क हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते सड़क पर काफी लंबा जाम गया और करीब एक घंटे तक दबंग इंस्पेक्टर का ये ड्रामा चलता रहा । जब गुरुग्राम पुलिस को इसकी सूचना लगी तो पीसीआर मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत पुलिस इंस्पेक्टर तरुण को हटाने लगे तो वो अपने इंस्पेक्टर होने का रौब झाड़ने लगा । लेकिन गुरुग्राम पुलिस के जवानों ने दबंग इंस्पेक्टर को उसी तरह ट्रीट किया जिस तरह से एक शराबी को किया जाता है और बीच सड़क से हटवाकर जाम को खुलवाया और गुरुग्राम पुलिस इस नसेड़ी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

 

जब ये मामला गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा तो गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के के राव ने हरियाणा के साउथ IG रेंज को एक लेटर लिखा जिसमे इंस्पेक्टर तरुण दहिया के खिलाफ डीसीपीलीनरी एक्शन लेते हुए उसके सस्पेंशन की बात लिखी गयी । इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की तरफ से कोई कुछ कैमरे पर बोलने को तैयार नही है । दबंग पुलिस इंस्पेक्टर तरुण दहिया मेवात की नूंह क्राइम ब्रांच में तैनात है । अब देखना होगा कि इस दबंग इंस्पेक्टर पर क्या कार्यवाई होती है ।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *