मोहाली, पंजाब | 6 अगस्त 2025: मोहाली पुलिस ने एक ऐसे जमीन माफिया गैंग का पर्दाफाश किया है जो खुद को जमीन का फर्जी मालिक बताकर लोगों को लाखों की चपत लगा रहा था। इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से ₹32.50 लाख की नकदी और 5 लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले की पुष्टि करते हुए SP (देहात) मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस गैंग के खिलाफ पहले से 15-16 केस दर्ज हैं। अब इनके खिलाफ खरड़ थाने में नया केस दर्ज किया गया है।
कैसे हुआ गैंग का पर्दाफाश?
इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब खरड़ के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ जमीन बेचने के नाम पर ₹50 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और पाया कि यह एक संगठित ठग गैंग है, जो सुनियोजित तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था।
फर्जीवाड़े का तरीका जानिए – बेहद शातिर प्लानिंग
पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गैंग खासकर उन लोगों को निशाना बनाता था, जो किसी इलाके में जमीन खरीदना चाहते थे:
-
पहले वे व्यक्ति से उसकी ज़रूरत के मुताबिक लोकेशन पूछते।
-
फिर उसे वहां ले जाकर अपनी गैंग के ही सदस्य को जमीन मालिक के रूप में खड़ा करते।
-
इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते और बयाना (एडवांस पेमेंट) लेते ही आरोपी फरार हो जाते।
-
लग्जरी गाड़ियों में घूमकर ये खुद को रईस और भरोसेमंद ज़मींदार बताते थे, ताकि शक की कोई गुंजाइश न रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
