Saturday , 25 July 2026

मोहाली एनकाउंटर: लॉरेंस गैंग का शातिर गैंगस्टर सुमित बिश्नोई घायल, PG में छुपा था आरोपी

मोहाली/डेराबस्सी, 5 अगस्त 2025: पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज एनकाउंटर हुआ, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सदस्य सुमित बिश्नोई पुलिस की गोली से घायल हो गया। सुमित पिछले कुछ समय से राजस्थान पुलिस को कई मामलों में वांछित था और मोहाली में एक अवैध पीजी में छुपा बैठा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एनकाउंटर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और मोहाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सुमित डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के ऊपर बने पीजी में रह रहा है।

फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

पुलिस टीम ने जब पीजी में रेड की तो आरोपी को सरेंडर करने को कहा गया। लेकिन सुमित ने जवाब में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को घिरता देख उसने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। एनकाउंटर के दौरान डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ और उनकी टीम भी मौजूद थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *