बॉलीवुड डेस्क: अभिनेत्री राखी सावंत के हस्बैंड रितेश बिग बॉस 15 से निकलने के बाद अपनी दोनों शादियों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रितेश ने अब राखी संग अपनी शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
शो में और शो के बाद अपने कई इंटरव्यू में राखी को अपनी वाईफ बताने वाले रितेश ने अब राखी संग अपनी शादी को ही वैलिड मानने से मना कर दिया है। रितेश ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में बताया है कि वो राखी सावंत संग अभी तक लीगली शादी नहीं हैं। रितेश ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली वाईफ के साथ तलाक फाइल कर दिया है। मगर अभी उसने साइन नहीं किया है। इसका अर्थ यह है कि राखी सावंत लीगल रूप से अभी तक रितेश की वाईफ नहीं हैं।

पहली पत्नी से तलाक के बाद लीगल शादी करेंगे
वही अपने इंटरव्यू में रितेश ने बताया कि, जब पहली वाईफ द्वारा उनपर लगाए गए सभी इल्जाम गलत साबित हो जाएंगे तो वो राखी सावंत से लीगली शादी करेंगे। रितेश ने कहा- मेरी पहली वाईफ ने जो आरोप लगाए थे। मुझे पता था कि यह सब है। तो मुझे था कि पहले यह सब साफ़ हो जाए फिर हम फॉर्मली अच्छी प्रकार से शादी करेंगे।

पहली पत्नी पर लगाए आरोप
रितेश ने कहा- मन में काफी सारे विचार थे। राखी का भी करियर था। मेरे भी बहुत सारे प्रोजेक्ट्स चल रहे थे। रितेश ने पहली बीवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्होंने तो तलाक फाइल कर दिया है, मगर उनकी वाईफ पेपर्स पर साइन करने से इंकार कर रही है। आपको बता दें कि रितेश की बीवी ने उनपर घरेलू हिंसा करने के भी इल्जाम लगाए हैं। हालांकि, इन इल्जामों को रितेश ने पूरी तरह से गलत बताया। अब तो राखी के बिग बॉस से बाहर आने के पश्चात् ही पता चलेगा कि उनके रितेश संग उलझे रिश्तों की गुत्थी किस प्रकार सुलझती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
