Tuesday , 27 October 2026

पांच महिलाओं ने कपड़े की दुकान पर किए हाथ साफ़

चोरी का एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है जोकि लुधियाना के प्रताप चौक स्थित लंदन फैशन कपड़े की दुकान का है। दूकान में हुई चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला की चोरी करने वाले पुरुष नहीं बल्कि चोरी की इस वारदात को महिलाओं ने अंजाम दिया है वो भी एक नहीं बल्कि पांच-पाँच महिलाओं ने मिलकर कपड़ों की दुकान में चोरी की। महिलाओं ने पहले तो दुकान के शटर को तोड़ा और फिर उसमे पड़ा रेडीमेड कपड़ा ले कर रफूचक्कर हो गई। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुकान मालिक रविंद्र सिंह का कहना है कि सुबह फोन आया था की आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने कहा कि आकर देखा दुकान में सारा रेडीमेंट कपड़ा गायब है। जिसको लेकर पुलिस को सूचित किया गया। सीसीटीवी मे देखा तो पता चला चोरी करने वाली महिलाएं थी जिन्होंने शटर तोड़कर कपड़ा चोरी किया। पुलिस को दरखास्त दे दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *