Wednesday , 28 October 2026

मुख्यमंत्री योगी अपने पहले टेस्ट के लिए तैयार,जाने क्या है यह टैस्ट।

उत्तर प्रदेश:- यह टेस्ट उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का है जहां जनता उनके सात महीने के कामकाज को अपनी कसौटी पर कसेगी।अयोध्या से निकाय चुनाव के लिए प्रचार शुरू करने पर CM योगी का कहना है कि राम के बगैर भारत में कोई काम नहीं हो सकता है. राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं भारत की पूरी आस्था के केंद्र बिंदु हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज योगी निकाय चुनाव के अपने तूफानी दौरे की शुरुआत कर रहे हैं और यह शुरुआत अयोध्या नगरी से हो रही है। जहां न सिर्फ योगी ने अपनी दिवाली मनाई। बल्कि अयोध्या नगर पहली बार अपना मेयर भी चुनने जा रहा है।

आज अयोध्या में सीएम योगी की सभा जीआईसी मैदान में दिन में एक बजे होगी। जिसमें दस हजार लोगों के लिए परमिशन मांगी है। योगी आदित्यनाथ अयोध्या के अलावा गोंडा और बहराइच में भी सभा करेंगे। शुरुआत अयोध्या से होगी लेकिन अगले 12 दिन के अंदर तकरीबन 33 सभाएं मुख्यमंत्री के लिए रखी गई हैं ताकि पूरा चुनाव उनके इर्द-गिर्द लड़ा जा सके।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *