मेरठ के सिविल थाना क्षेत्र में संघ के एक कार्यकर्ता और लोहा कारोबारी सुनील गर्ग की सिर और गर्दन काट कर हत्या कर दी. इस घटना से व्यापारी गुस्से में हैं। पुलिस के अनुसार अपराधियों ने धारदार हथियार से पीड़ित का सिर चेहरा और गर्दन काट दिया और लाश को बोरे में बंद करके मेडिकल थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे फेंक दिया। पुलिस को शक है कि लेनदेन के मामले में कारोबारी की हत्या की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला पुलिस ने बताया कि देवी नगर निवासी सुनील गर्ग का सूरजकुंड में लोहे का कारोबार था। वह सूरजकुंड तक जाने की बात कह कर घर से बाइक पर निकले थे. लेकिन वह रात होने पर भी घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था। इससे चिंतित होकर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
