सिरसा, 26 जुलाई(सुरेंद्र सैनी): सिरसा के गांव बाजेकां में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक राजेश कुमार की हत्या का आरोप उसी के ही गांव के 4 लोगों पर है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पास रात को करीब 3 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के घर से फ़ोन आया कि आपके लड़के को हमने पकड़ रखा है
उसे आकर ले जाये सुचना पकड़ जब परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेश गंभीर अवस्था में घायल मिला जिसे तुरंत अस्पताल लेजाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने गांव के ही 4 लोगों पर राजेश की हत्या का आरोप लगाया गया है जिसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई गई है।
सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि सुचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
बता दे हत्या का आरोप गांव के ही हरि सिंह, कुंदन, राजू और संदीप पर लगा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
