Sunday , 26 July 2026

शिक्षा मंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

भिवानी के हांसी गेट पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षा मंत्री ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप भारतवर्ष के राष्ट्र पुरुष है। महाराणा प्रताप संघर्ष के प्रतीक है। वे स्वतंत्रता सेनानी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 20000 हजार शिक्षक भर्ती किये है। पिछले 50 सालों में किसी भी सरकार ने इतने शिक्षक भर्ती नहीं किये जितने की मौजूदा सरकार ने भर्ती किये है। उन्होंने कहा हर वर्ग भाजपा पार्टी को चाहता है।

वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग J.E की परीक्षा में ब्राहमण जाती के विषय में पूछे गए प्रश्न पर शिक्षा मंत्री बोले यह ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंचाने वाला काम किया है और इस पर जाँच की जा रही है आख़िरकार गलती किससे हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करके दोषी पाए जाने वाले पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा हिन्दुस्तान में किसी को भी समाज को ठेस पहुंचाने का हक नहीं है। वहीं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि आज बच्चे दूसरे प्राइवेट जाने मानी संस्थाओं को छोड़कर हमारे सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले रहे है। सरकारी स्कूलों की तरफ काफी क्रांतिकारी कदम उठा है। टीजीटी, पीजीटी उनके बच्चो ने भी एडमिशन लिया है। अब शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों का भी अहम योगदान हो रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *