Friday , 30 October 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों से अपील – “रासायनिक खाद छोड़ें, प्राकृतिक खेती अपनाएं

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र, 26 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के बिहोली गांव में आयोजित जनसभा में किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग मिट्टी, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। सरकार का लक्ष्य खेती को टिकाऊ बनाना है और इसके लिए देसी गाय आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को देसी गाय खरीदने पर ₹30,000 तक की सब्सिडी दे रही है, ताकि वे गो आधारित जैविक कृषि पद्धति को अपना सकें।

 

पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन

 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ₹4.67 करोड़ की लागत से बने पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया। यह संस्थान क्षेत्रीय पशुओं के लिए पैथोलॉजी, सर्जरी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसी आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने गांव के विकास के लिए ₹21 लाख देने की घोषणा भी की।

 

हरियाणा बना डेयरी उत्पादन में अग्रणी राज्य

 

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा में दूध उत्पादन में राष्ट्रीय औसत से 2.34 गुना अधिक प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता है। वर्ष 2023-24 में 1.22 करोड़ टन दूध का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर ₹5 से ₹10 की सब्सिडी दी जाती है। साथ ही दुर्घटना बीमा, बच्चों को छात्रवृत्ति और पशुधन बीमा योजना जैसी सुविधाएं भी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही हैं।

 

डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा

 

प्रदेश में डेयरी यूनिट स्थापित करने पर ब्याज अनुदान और 25% सब्सिडी उपलब्ध है। साहीवाल, हरियाणा और बेलाही नस्लों की देसी गाय पालने पर ₹5,000 से ₹20,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अब तक 16,921 पशुपालक इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

 

तीन गुना रफ्तार से हो रहा विकास: सैनी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस शासन की तुलना में ढाई गुना अधिक विकास कार्य मौजूदा सरकार के दौरान हुए हैं। वर्ष 2014 से अब तक 794 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर घर गृहिणी योजना के तहत राज्य की 17 लाख महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र के 22 वादे पूरे कर दिए हैं और 90 वादे इसी वर्ष पूरे किए जाएंगे।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *