Sunday , 26 July 2026

हरियाणा में अब 5वीं और 8वीं कक्षा की होंगी बोर्ड परीक्षाएं, अधिसूचना जारी

हरियाणा डेस्क: अब हरियाणा में भी कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के स्तरों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने राज्य के स्कूलों में 10वीं और 12वीं के बाद पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए भी अब बोर्ड परीक्षाएं आयोजित किए जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पांचवी और आठवीं कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के एक माह के भीतर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी और छात्रों को प्रमाण-पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

18 जनवरी 2022 को जारी किए गए थे आदेश

राज्य सरकार द्वारा 18 जनवरी 2022 को जारी किए गए इस आदेश से अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) से सम्बद्ध राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययरत 5वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा द्वारा किया जाएगा।

हरियाणा की शिक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर आया नया आदेश राज्‍य के एजुकेशन सिस्‍टम को दूरुस्‍त करने के लिये है। नये नियम उन सभी सरकारी व प्राइवेट स्‍कूलों के लिये लागू होंगे, जो हरियाणा स्‍कूल एजुकेशन बोर्ड से संबद्ध है। बता दें, हरियाणा से पहले पंजाब और राजस्‍थान में 5वीं और 8वीं कक्षा को बोर्ड घोष‍ित किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *