नई दिल्लीः इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के शव जल्द ही भारत लाए जाएंगे। सुषमा ने बताया था कि पहाड़ खोदकर भारतीयों के शव निकाले गए थे। तब भी वीके सिंह ही शवों की पहचान के लिए इराक गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि वे एक अप्रैल को शवों को लाने के लिए इराक जाएंगे। माना जा रहा है कि 2 अप्रैल को शवों को विशेष विमान के जरिए भारत वापिस लाया जाएगा। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जब संसद में 39 भारतीयों की मौत की सूचना दी थी, तब उन्होंने बताया था कि वीके सिंह इराक से शवों को भारत लाएंगे। विमान पहले अमृतसर जाएगा, फिर पटना और उसके बाद कोलकाता। 39 भारतीय नागरिकों में से 27 पंजाब के हैं, चार हिमाचल प्रदेश के, छह बिहार के और दो पश्चिम बंगाल के नागरिक हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
